BYD eMax 7 इलेक्ट्रिक कार हुई लौन्च दमदार परफॉरमेंस और बहेतरीन फीचर्स के साथ, जानिए किंमत की पूरी जानकारी

On: March 11, 2025 |
11 Views
BYD Emax 7 Electric Car 2024

BYD eMax 7 Electric Car: आज के इस यूग में इलेक्ट्रिक वाहनो को लोग काफ़ी ज़्यादा पसंद कर रहे है क्यूंकि इसकी सबसे बड़ी वजह है की यह चलाने में काफ़ी किफायती होते है पेट्रोल वाले वाहनो के मुक़ाबले। तो आज के इस लेख के माध्यम से हम BYD कंपनी की तरफ़ से लांच किए गए eMax 7 के बारे में विस्तार से जानेंगे की इसमें आपको कौनसे ऐसे ख़ास फीचर्स, परफॉरमेंस और क्या किंमत देखने को मिलने वाली है।

Power & Performance

BYD कंपनी की तरफ़ से लांच की गई यह eMax 7 आपको हाई परफॉरमेंस के साथ देखने को मिलने वाली है। जिसके अंदर में बेहद पावरफुल 8-इन-1 इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मोटर को यूज़ किया गया है। जिसमे आपको 150 kw की पावरफुल मोटर और साथ ही में दमदार पॉवर वाली बैटरी को जोड़ा गया है।हालांकि इसमें आपको 55.4 kwh और 71.8 kwh की दो अलग अलग बैटरी देखने को मिलने वाली है। जिसको आप अगर एक बार चार्ज करते हो तो आपको 420 से 530 km की एक लंबी रेंज देखने को मिल जाती है। उसके अलावा यह बैटरी का safe होने वाली है हमारे लिए क्यूंकि इसमें ब्लेड बैटरी को इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा यह कार राइड के दौरान हमे 161 से 201 bhp की मैक्सिमम पॉवर और 310 nm का अधिकतम टॉर्क प्रोड्यूस करके देती है। और साथ ही में यह कार 180 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चलने में सक्षम है, जो की सिर्फ़ 8.6 सेकंड के अंदर में 0 से 100 km/h की तेज रफ्तार भी हासिल कर लेती है।

इसके सिवाय चार्जिंग समय की बात करे तो इसकी बैटरी सिर्फ़ 37 मिनट में 0 से लेकर 80% तक बड़ी आसानी से चार्ज हो जाती है।

Brake, Suspension & Dimension 

हम बात करें इस BYD eMax 7 के सेफ्टी फीचर्स की तो इसके अंदर में आपको बहेतर सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक पॉवर स्टीयरिंग के साथ में फ्रंट और रियर के अंदर में डिस्क ब्रेक का बहेतरीन ऑप्शन देखने को मिल जाता है। जिसके साथ में जुड़े गए है 17 इंच के अलॉय व्हील जो की हमे एक राइड के दौरान बहतर ग्रिप प्रदान करते है।इसके अलावा सड़क पर चलते समय बहतर स्थिरता और एक अच्छा राइडिंग एक्सपीरियंस मिले उसके लिए फ्रंट में मैकफ़र्सन स्ट्रट सस्पेंशन और रियर में मल्टी लिंक सस्पेंशन दिया गया है।

वही हम बात करे डायमेंशंस की तो कंपनी ने इसके स्पेस और आरादायक सवारी का महेसूस हो उसका भी ख़ास ध्यान रखा है। जो कुछ इस प्रकार है,

DimensionValue
लंबाई4710 mm
चौड़ाई1810 mm
ऊँचाई1690 mm
व्हीलबेस2800 mm

जिसमे आपको सामान रखने के लिए 580 लीटर कि कैपेसिटी वाला बूट स्पेस दिया गया है और साथ ही नीचे की तरफ़ में 170 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है। जिससे आपको ख़राब रास्तो पर मुस्किली ना हो चलने में।

BYD eMax 7 Features

Byd EMax 7 Features

अब हम बात करे इस BYD eMax 7के फीचर्स की तो इसके अंदर में आपको 12.8 इंच कि डिजिटल टच स्क्रीन डिस्प्लेय देखने को मिलने वाली है। जिसके अंदर आप एंड्राइड ऑटो, ऐपल कार प्ले, वॉइस कमांड, जीपीएस नेविगेशन सिस्टम, वॉइस कमांड, स्टीरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, AM / FM रेडियो, डिजिटल ओडोमीटर, एम्बिएंट लाइटिंग और 6 स्पीकर के साथ इंटीग्रेटेड म्यूजिक सिस्टम देखने कॉ मिल जाता है। 

इसके अलावा हम दूसरे फीचर्स की बात करे जैसे कम्फर्ट, एक्सटीरियर और सेफ्टी की तो इस कार के अंदर आपको BYD की तरफ़ से पॉवर स्टीयरिंग, AC, एडजस्टेबल स्टीयरिंग, 360 डिग्री कैमरा के साथ रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइव मोड्स, पैनारोमिक सनरूफ, LED DRLs (डेटाइम रनिंग लाइट्स), LED हेडलाइट्स और बहेतर लुक देने के लिए रियर स्पोइलर और रूफ रेल्स जैसे फीचर्स मिल जाता है। 

वही सेफ्टी के लिए ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), 6 एयरबैग, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), 360 डिग्री कैमरा और लेन कीप असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स इस कार के अंदर दिए गए है।

Color Option , Warranty & On Road Price

वही हम बात करे इस कार के कलर ऑप्शन की तो इसके अंदर में आपको कुल 4 अलग अलग पसंदगी के लिए कलर देखने को मिल जाएँगे। जो कुछ इस प्रकार है,

  • क्रिस्टल वाइट
  • क्वार्ट्ज ब्लू
  • हार्बर ग्रे
  • कॉसमॉस ब्लैक

इसके अलावा हम वारंटी की बात करे तो BYD Auto की तरफ़ से ग्राहक को ख़रीद करने पर बैटरी के ऊपर में 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी और मोटर के ऊपर में 8 साल या 1,50,000 km की शानदार वारंटी देखने को मिल जाती है।

अब बात करे हम किंमत की तो BYD eMax 7 के अंदर में आपको कुल अलग अलग 4 वैरिएंट देखने को मिलने वाले है। जिसकी एक्स शोरूम किंमत इस प्रकार है,

BYD eMax 7 VariantOn-Road Price (Delhi)
Premium 6 सीटर (55.4 kWh)₹28.46 लाख
Premium 7 सीटर (55.4 kWh)₹29.09 लाख
Superior 6 सीटर (71.8 kWh)₹31.17 लाख
Superior 7 सीटर (71.8 kWh)₹31.80 लाख

वही ध्यान दे की इस कार की ऑन रोड किंमत आपके सिटी और राज्य के हिसाब से थोड़ी बहुत अलग हो सकती है। क्यूंकि हर जगह टैक्स अलग अलग होता है।

FAQ’s

BYD Emax 7 की रेंज और टॉप स्पीड कितनी है?

आपको इस कार के अंदर में 420 से 530 km की लंबी रेंज सिंगल चार्ज में मिल जाती है और साथ ही 180 km/h की टॉप स्पीड देखने को मिलेगी।

BYD Emax 7 को चार्ज करने में कितना समय लगता है?

इस इलेक्ट्रिक कार को मात्र 37 मिनट के अंदर में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

BYD Emax 7 पर वारंटी और किंमत कितनी है?

इसके अंदर में आपको ख़रीद करने पर बैटरी के ऊपर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी मिल जाती है और शुरुआती ऑन रोड किंमत आपको ₹28.46 लाख रुपए देखने को मिलती है।

Read Also :

Husqvarna Svartpilen 401 को ले जाए सिर्फ़ 9724 रुपए की आसान EMI किस्त पर, जानिए पूरी जानकारी

लॉन्च हुई Kia EV9 Electric Car दमदार परफॉरमेंस के साथ में, जानिए फीचर्स और किंमत की पूरी जानकारी

लॉन्च हुई आधुनिक फीचर्स वाली Volvo EX40 इलेक्ट्रिक कार, जानिए फीचर्स और किंमत के बारे में

लॉन्च हुई 186 km की टॉप स्पीड के साथ Kawasaki Vulcan S, जानिए फीचर्स और क्या होगी किंमत ?

Share

Ashish Pandey

My name is Ashish Pandey, I work as a content writer for India Ka Samachar and I love to write articles. With 4 years of blogging experience I am always ready to inspire others and share knowledge to make them a successful blogger.

Leave a Comment