Ampere Nexus: 136 km की लंबी रेंज और आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, जानिए किंमत के बारे में

On: March 11, 2025 |
7 Views
Ampere Nexus Electric Scooter

Ampere Nexus Electric Scooter : Ampere कंपनी की तरफ से हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर नेक्सस को लॉन्च किया गया है। जिसके अंदर एक पावरफुल मोटर के साथ में बैटरी को जोड़ा गया है। जो की शानदार रेंज और तेज रफ्तार से चलने में सक्षम है। तो आज के इस के अंदर हम इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स, पावरफुल परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में संपूर्ण विस्तार से जानेंगे।

Ampere Nexus की पॉवर परफॉरमेंस क्या है?

Ampere Nexus के अंदर में 4kw की पावरफुल मोटर लगाई गई है। जोकि हमें 3.3 kw की रेटेड पॉवर प्रदान करती है और स्कूटर को तेज रफ्तार के चलाने में सक्षम बनाती है। इसके अलावा मोटर के साथ बहेतर राइडिंग रेंज मिल सके उसके लिए 3 kwh की लिथियम आयन बैटरी को लगाया गया है। जो की अधिक रेंज प्रदान करती है और इतना ही नहीं यह स्कूटर सिंगल चार्ज के अंदर हमे 136 km की लंबी रेंज प्रदान करती है।

जो आपके लंबे सफर में कोई रुकावट नहीं देती। इसके अलावा इसकी पावरफुल मोटर हमे 93 km प्रति घंटे की तेज रफ्तार भी देती है। इसके अलावा अलग अलग राइडिंग अनुभव के लिए आपको Eco, city, Power, Limp Home और reverse जैसे 5 मॉड मिल जाते है।

वही इस Amere Nexus के अंदर लगाई गई बैटरी पूरी तरफ़ से वाटरप्रूफ होने वाली है क्यूंकि यह आती है IP67 रेटिंग की साथ जिससे आप स्कूटर को पानी में और धूल वाली जगहो पर आसानी से चला सको। और वही ऊँचाई पर चढ़ने के लिए आपको ग्रेडेबिलिटी 16° मिल जाती है।

भाई हम चार्जिंग की बात करें तो इसकी बैटरी सिर्फ 3.3 घंटे के अंदर फुल चार्ज हो जाती है। इसके अलावा आपको 25A का फास्ट चार्जर भी मिल जाता है, जो इस स्कूटर को कम समय में चार्ज कर देता है।

Ampere Nexus कौनसे कौनसे फीचर्स शामिल है?

Amere Nexus के फीचर्स की बात करें तो इसके अंदर आपको 7 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन डिस्पले देखने को मिल जाती है। जिसके अंदर आपको डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, हजार्ड वार्निंग इंडिकेटर, कॉल / SMS अलर्ट, स्टैंड अलार्म, डिजिटल ट्रिपमीटर, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी और हिल होल्ड जैसे अन्य फीचर्स इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के अंदर आपको देखने को मिल जाते है।

इसके अलावा रात्रि के दौरान चलते समय बहेतर विजिबिलिटी हो उसके लिए DRLs (डेटाइम रनिंग लाइट्स), एलईडी हेडलाइट, LED टेल लाइट और LED टर्न सिग्नल का इस्तेमाल किया गया है। 

वही लंबी यात्रा की मुसाफरी के दौरान बैठने में पैसेंजर को समस्या न हो उसके लिए फ़ुटरेस्ट भी दिया गया है।

Ampere Nexus Brake & Suspension System

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के अंदर बेहतर सुरक्षा के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियल में ड्रम ब्रेक का कॉन्बिनेशन देखने को मिल जाता है। जिसकी मदद से आप तेज गति पर भी स्कूटर को बड़ी आसानी से रोक सकते हो। इसके अलावा स्मूथ और कंफर्टेबल राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स सस्पेंशन लगाया गया है।

जिसमे ख़राब रास्तो पर चलते समय कोई भी मुस्किली ना हो उसके लिए 12 inch के अलॉय व्हील के साथ में 90/90-12 के टायर लगाएं गए है। इसके अलावा राइडर को बैठने के लिए 765 mm की हाइट वाली आरामदायक स्मूथ सीट दी गई है। और साथ ही बम्प और खड्डों से बचने के लिए नीचे की तरफ़ में 170 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है। इसके अलावा 1319 mm का व्हीलबेस भी इसमें देखने को मिल जाता है। और इस स्कूटर को बहेतर मजबूती मिल सके उसके लिए अंडरबोन फ्रेम का इस्तेमाल किया है।

अगर आप इस Ampere Nexus को ख़रीदते हो तो इसके अंदर में आपको बैटरी के ऊपर Ampere कंपनी की तरफ़ से 3 साल या 30,000 km की वारंटी भी मिल जाती है। इसके अलावा स्कूटर और भी ज़्यादा आकर्षक दिखे उसके लिए पसंदगी के लिए 4 अलग अलग कलर मिल जाते है।

  • झाँसकर एक्वा 
  • लूनार वाइट
  • स्टील ग्रे 
  • इंडियन रेड 

Ampere नेक्सस इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑन रोड किंमत क्या है?

अब बात करें कीमत की तो Ampere Nexus के अंदर दो अलग-अलग वेरिएंट देखने को मिल जाते हैं। जिसमे EX वैरिएंट की एक्स शोरूम किंमत ₹ 1,09,900 और ST वैरिएंट की ₹ 1,19,900 रुपए होने वाली है। अगर आप एक साथ इतनी रक़म नहीं दे सकते तो इस स्कूटर को आप EMI के माध्यम से भी खरीद सकते हो।

FAQ’s

Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर कितनी देर में चार्ज होती है?

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 25A के फ़ास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ़ 3.3 घंटे के अंदर फुल चार्ज हो जाती है।

क्या Ampere Nexus स्कूटर के अंदर वारंटी मिलती है?

जी हाँ, इसके अंदर आपको कंपनी की तरफ़ से बैटरी के ऊपर में 3 साल या 30,000 km की वारंटी देखने को मिल जाती है।

Ampere Nexus सिंगल चार्ज में कितनी रेंज देती है?

यह स्कूटर सिंगल चार्ज के अंदर में 136 km की लंबी रेंज प्रदान करती है। और साथ ही यह 93 km की टॉप स्पीड भी प्रदान करती है।

Read Also :

लॉन्च हुई Bajaj Pulsar N125 Bike 60 kmpl की शानदार माइलेज और धाँसू फीचर्स के साथ, जानिए इंजन परफॉरमेंस और किंमत की पूरी जानकारी

लॉन्च हुई 186 km की टॉप स्पीड के साथ Kawasaki Vulcan S, जानिए फीचर्स और क्या होगी किंमत ?

लॉन्च हुआ Bgauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर देता है 120 किलोमीटर की लंबी रेंज, जानिए किफायती किंमत के बारे में

BMW CE 02 इलेक्ट्रिक बाइक हुई दमदार परफॉरमेंस के साथ लॉन्च, जानिए क्या होंगे फीचर्स और किंमत के बारे में

Share

Ashish Pandey

My name is Ashish Pandey, I work as a content writer for India Ka Samachar and I love to write articles. With 4 years of blogging experience I am always ready to inspire others and share knowledge to make them a successful blogger.

Leave a Comment