Tata Curvv EV लॉन्च हुई 585 km की लंबी रेंज के साथ जानिए क्या होगी किंमत ?

Written by Ashish Pandey

Published on:

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख के अंदर हम बात करेंगे Tata Motors की तरफ़ से लांच की गई Tata Curvv Ev के बारे में। इस इलेक्ट्रिक कार को शानदार डिज़ाइन, आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर्स और दमदार परफॉरमेंस की वजह से सबसे ज़्यादा पसंद किया गया है। वैसे देखा जाए तो आज के समय मैं इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है इसके सबसे बड़ी वजह यह है की इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण अनुकूलित होते हैं। और पेट्रोल वाहनों की तुलना में काफी ज्यादाकिफायती रहते हैं और उनके मेंटेनेंस खर्च भी कम आता है।

तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस टाटा कर्व ईवी के अंदर आपको कौन से खास फीचर्स देखने को मिलेंगे और इसकी कीमत क्या होने वाली है  ?

Battery Capacity & Power Performance

इस इलेक्ट्रिक कर के अंदर आपको दो अलग-अलग बैटरी वेरिएंट देखने को मिलेंगे। जो कि अपनी अलग-अलग परफॉर्मेंस और टॉप स्पीड प्रदान करते हैं। इसके 45 kwh बैटरी के अंदर आपको सिंगल चार्ज में 502 किलोमीटर की रेंज देखने को मिल जाती है। जिसको चार्ज करने के लिए 6 घंटे 50 मिनट का समय लग जाता है। और वही बात करें 55 kwh वाली बैटरी की तो यह बैटरी आपको सिंगल चार्ज के अंदर 585 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने में मददगार रहती है। जहां पर इस बैटरी को आप 7 घंटे 90 मिनट के अंदर बड़ी आसानी से फुल चार्ज कर सकते हो और इसके अलावा आपको फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन मिल जाता है।

वही आपको पावरफुल इसके साथ में मोटर कनेक्ट की गई देखने को मिलने वाली है, जिसके 45 kwh वाले वैरिएंट में आपको राइड के दौरान 148 bhp की पॉवर और 215 nm का टॉर्क देखने को मिलेगा। और वही 55 kwh वाले वैरिएंट के अंदर आपको 165 bhp की अधिकतम पॉवर और 215 nm का टॉर्क दिखेगा। जहाँ पर यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 8.6 सेकंड के अंदर 0-100 km की तेज रफ्तार से चलने में सक्षम है। और इस Tata Curvv EV की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की देखने को मिल जाएगी।

Brake & Dimension

इस इलेक्ट्रिक कर के अंदर आपको बेहतर सुरक्षा और सेफ्टी के लिए चारों टायरों के अंदर डिस्क ब्रेक का कॉन्बिनेशन देखने को मिलेगा। और वही खराब सड़कों पर चलने के लिए या गड्ढे वाली सड़कों पर चलने के लिए आपको 18 इंच के एलॉय व्हील के साथ अटैक किए हुए टायर देखने को मिल जाते हैं। और वही ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर चलने के लिए आपको फ्रंट साइड में इंडिपेंडेंट MacPherson स्ट्रट सस्पेंशन देखने को मिलेगा। इसके अलावा कंफर्ट राइडिंग और स्मूथ एक्सपीरियंस के लिए हमें रियर साइड के अंदर सेमी इंडिपेंडेंट ट्विस्ट बीम सस्पेंशन देखने को मिलेगा। 

इस कर का डाइमेंशन इसको अलग लुक देता है, जिसमें इस कार की कुल लंबाई 4610 mm होने वाली है। और वही इसकी चौड़ाई 1810 mm, कार की ऊंचाई 1637 mm और टर्न लेते समय कोई समस्या ना हो उसके लिए कार के रियर और फ्रंट दोनों टायरों के बीच में 2560 mm का व्हीलबेस देखने को मिल जाएगा। और इतना ही नहीं ख़राब रास्तो पर चलने के लिए आपको नीचले हिस्से में 190 mm का बड़ा सा ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिल जाएगा। जिसमे लंबी यात्रा के लिए सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए 500 लीटर का बूट स्पेस देखने को मिलेगा और वही 11.6 लीटर का फ्रंक स्पेस देखने को मिल जाता है।

इसके अलावा ग्राहक को इस Tata Curvv Ev को ख़रीद करने पर बैटरी के ऊपर और व्हीकल के ऊपर में टाटा मोटर्स की तरफ़ से मैन्युफैक्चर वारंटी भी दी जाती है, जिससे उनका भरोसा क़ायम बना रहे।

Tata Curvv EV Features

इस आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली Tata Curvv Ev के अंदर में आपको बहुत ही शानदार फीचर्स देखने को मिल जाते है। जो राइडर को चलाते समय एक अनोखा एक्सपीरियंस प्रदान करते है। तो चलिए विस्तार से जानते है फीचर्स के बारे में,

Interior Features

इस इलेक्ट्रिक कर का इंटीरियर काफी ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ देखने को मिल जाता है। इसमें आपको मनोरंजन के लिए 12.3 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले देखने को मिल जाती है, जिसके अंदर आप ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी, एंड्राइड ऑटो और एप्पल कर प्ले को कनेक्ट कर सकते हो। इसके अलावा आपको गाने सुनने के लिए इंटीग्रेटेड JBL का म्यूजिक सिस्टम देखने को मिल जाएगा, जो की 6 स्पीकर के साथ आता है। और वहीं इसके अंदर में आपको वॉइस कमांड, GPS नेविगेशन सिस्टम और AM/FM रेडियो जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते है।

इसके सिवाय आरामदायक सवारी के लिए फ्रंट में वेंटिलेटेड सीट्स मिल जाती है, जो की गर्मियो के मौसम में आपको ठंडक देती है। और वही इसके सीट्स को आप पॉवर से एडजस्ट कर सकते हो क्यूंकि आपको मिलती है पॉवर एडजस्टेबल सीट्स।

Tata Curvv EV Look and Interior

Exterior Features 

इस इलेक्ट्रिक कार के अंदर आपको बाहर की तरफ़ में फुल एलईडी हेडलाइट और पीछे की तरफ़ में टेल लाइट देखने को मिल जाती है, जोह आपको रात्रि के दौरान अच्छी विजिबिलिटी प्रदान करती है। इसके अलावा आपको ऊपर की तरफ़ में पैनारोमिक सनरूफ मिल जाता है। और साथ ही 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ अटैच किए हुए 215/55 R18 के साइज वाले टायर देखने को मिल जाएँगे, जोकी बहतर स्थिरता प्रदान करते है। इसके अलावा एयरोडायनामिक्स को बहेतर बनाने के लिए आपको शार्क-फिन एंटिना और पीछे की तरफ़ में इंटीग्रेटेड स्पॉयलर मिल जाते है।

Safety Features

वही बात करें सेफ्टी फीचर्स की तो इस कर के अंदर आपको 6 एयरबैग देखने को मिल जाते हैं जो आपको कठिन परिस्थिति के अंदर सुरक्षा प्रदान करते हैं। और भाई इसके अंदर ब्लाइंड स्पॉट डिक्टेशन का फीचर्स दिया गया है जो की ब्लाइंड स्पॉट में जो वाहन आते हैं उसकी जानकारी ड्राइवर को दी जाती है। इसमें आपको 360 डिग्री कैमरा भी देखने को मिल जाता है जो आपको चारों तरफ का व्यू देता है, जिससे आप सड़क पर चलते समय दूसरी गाड़ियों का भी ध्यान रख सकते हो। और वही इस इलेक्ट्रिक कार Tata Curvv EV को NCAP के द्वारा 5 स्टार रेटिंग सेफ्टी के लिए दी गई है। 

इसके अलावा आपको Level 2 Adas इस कार में देखने को मिलेगा, जो और भी ज़्यादा ड्राइविंग को सुरक्षित बनाता है। 

Color Options

इस कार के अंदर टाटा मोटर्स की तरफ से आपको पसंदगी के लिए कुल अलग-अलग पांच कलर ऑप्शन देखने को मिलने वाले हैं। जो कार को एक बहेतर लुक देते है और इसको ज़्यादा अट्रैक्टिव बनाते है। जैसे की,

  • वर्चुअल सनराइज
  • फ्लेम रेड
  • प्रिस्टिन वाइट
  • प्योर ग्रे
  • एम्पावर्ड ऑक्साइड

Tata Curvv EV Price

अब बात करें कीमत की तो इस इलेक्ट्रिक कार के अंदर आपको कुल पांच वेरिएंट देखने को मिलेंगे, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस ₹17.49 लाख रुपए होने वाली है। इसके अलावा दूसरे वैरिएंट की किंमत कुछ इस प्रकार है, 

Variant Nameबैटरी कैपेसिटी रेंज (km)एक्स-शोरूम प्राइस
Curvv EV Creative 4545 kWh502 km₹17.49 Lakh
Curvv EV Accomplished 4545 kWh502 km₹18.49 Lakh
Curvv EV Accomplished 5555 kWh585 km₹19.25 Lakh
Curvv EV Accomplished Plus S 4545 kWh502 km₹19.29 Lakh
Curvv EV Accomplished Plus S 5555 kWh585 km₹19.99 Lakh

अगर आप एक साथ इतने पैसे नहीं दे पाते तो आपको Tata Motors की तरफ़ EMI लोन का ऑप्शन मिल जाता है। तो आप कार की प्राइस का 10% अमाउंट देकर ख़रीद सकते हो। वही इस कार की ज़्यादा जानकारी के लिए आप Tata Moters की ऑफिसियल वेबसाइट को या नजदीकी शोरूम का संपर्क कर सकते हो।

FAQ’s

Tata Curvv EV में रेंज कितनी मिलती है?

इसके अंदर 2 अलग अलग बैटरी वैरिएंट देखने को मिलते है। जिसके 45 kWh वाले वैरिएंट में 502 किलोमीटर की रेंज और 55 kWh वाले वैरिएंट में 585 किलोमीटर रेंज हमे मिल जाती है।

टाटा Curvv EV की टॉप स्पीड कितनी है?

यह कार 160 km प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चलने में सक्षम है। और यह सिर्फ़ 8.6 सेकंड के अंदर 0-100 km/h की तेज रफ़्तार हासिल कर लेती है।

Tata Curvv EV के अंदर कितने कलर ऑप्शन मिलते है?

इसमें आपको पसंदगी के लिए वर्चुअल सनराइज फ्लेम रेड, प्रिस्टिन वाइट, प्योर ग्रे और एम्पावर्ड ऑक्साइड जैसे 5 कलर मिल जाते है।

Read Also :

Ola Roadster लॉन्च हुई 248 km की रेंज के साथ, जानिए किंमत और फीचर्स के बारे में

लॉन्च हुई BYD Seal इलेक्ट्रिक कार 580 km की लंबी रेंज के साथ, जानिए खास फीचर्स और किंमत के बारे में

लॉन्च हुई आधुनिक फीचर्स वाली Volvo EX40 इलेक्ट्रिक कार, जानिए फीचर्स और किंमत के बारे में

BYD eMax 7 इलेक्ट्रिक कार हुई लौन्च दमदार परफॉरमेंस और बहेतरीन फीचर्स के साथ, जानिए किंमत की पूरी जानकारी

Leave a Comment